
यूनुस मेमन

वरिष्ठ भाजपा नेत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बुधवार को रतनपुर पहुंची। अमरकंटक से रतनपुर पहुंची सुश्री उमा भारती रतनपुर महामाया मंदिर गयीं, जहां मंदिर परिक्रमा के पश्चात उन्होंने विधि विधान के साथ महामाया की पूजा अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के पश्चात उमा भारती ने मंदिर परिसर में भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया। बताया जा रहा है कि उमा भारती ने अमरकंटक प्रवास के दौरान रतनपुर मां महामाया दर्शन पूजन की इच्छा व्यक्त की थी। रतनपुर में पूजा अर्चना के पश्चात उमा भारती वापस अमरकंटक लौट गई।

