कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ बलभद्र शरण सिंह ठाकुर का निधन, गृह ग्राम में किया गया अंतिम संस्कार, कांग्रेस परिवार ने दी श्रद्धांजलि

राज किशोर नगर बिलासपुर निवासी डॉक्टर श्री बलभद्र शरण सिंह ठाकुर जी का स्वर्गवास दिनांक 28 नवम्बर 2022 को हो गया। जिनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम पकरिया (मल्हार) में किया गया। श्री सिंह 1992 में पामगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष परसराम भारद्वाज व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, चरणदास महंत के करीबी रहे डॉ. सिंह ने शासकीय नौकरी से अनिवार्य सेवानिवृति लेकर पामगढ़ विधानसभा का चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सिंह के तीन पुत्रों विजय सिंह, अजय सिंह व चित्रसेन सिंह में से दो पुत्र अजय सिंह व चित्रसेन सिंह चित्तू कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में हैं। डॉ सिंह के पुत्र अजय सिंह जो किसान नेता के रूप में जाने जाते हैं, 2018 के विधानसभा चुनाव में जिले की बेलतरा विधानसभा से कांग्रेस के प्रबल दावेदार के रूप में उभरे थे। बिलासपुर कांग्रेस परिवार ने डॉ बलभद्र शरण सिंह जी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की है।

More From Author

संभागायुक्त डॉ. अलंग ने किया तहसील कार्यालयों का निरीक्षण

कोरबा विधानसभा प्रभारी वी रामा राव ने ली जिला कार्यसमिति की बैठक, कहा प्रधानमंत्री आवास योजना पर प्रदेश सरकार की रोक के चलते 11 लाख हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।