
शशि मिश्रा
बिलासपुर। तिफरा पुलिस कालोनी में आरक्षक की पत्नी ने बेवा महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी है। पुलिस ने आरक्षक की पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सिरगिट्टी टीआई किशोर केंवट ने बताया, तिफरा पुलिस कालोनी सी ब्लाक मकान नम्बर 502 निवासी स्व. प्रधान आरक्षक देवचरण मरावी की पत्नी ममता मरावी ने रिपोर्ट लिखाई। 2 मार्च की सुबह 7.30 बजे वे अपने बेटे का स्कूल जाने लिए पार्किंग में छोड़ने गई थीं। इसी दौरान सी ब्लाक मकान नम्बर 601 में रहने वाली आरक्षक की पत्नी पूजा शर्मा आई और मेरे पति से बात करती हो कहकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर पूजा शर्मा के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
