निगम ने चौक चौराहे पर जलाए अलाव,ठंड में लोगों को मिलेगी राहत,अलाव जाने सभी जोन को दिए गए है निर्देश,गोठान से खरीदा जा रहा है गोकाष्ठ

बिलासपुर- बढ़ती ठंड को देखते हुए शहर के चौक चौराहों में नगर पालिक निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है। शहर के प्रमुख स्थानों में अलाव से लोगों को ठंड से काफी राहत मिलेगी। इससे पूर्व निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत ने सभी जोन कमिश्नरों को चौक चौराहों में अलाव जलाने के निर्देश दिए थे।

फिलहाल अलाव के लिए लकड़ी की जगह गोठान में निर्मित गोकाष्ठ का उपयोग किया जा रहा है। जिससे वातावरण दूषित नही होगा और गोबर तथा अन्य चीजों से निर्मित गोकाष्ठ के धूंए से वातावरण शुद्ध होगा। नवंबर माह के अंत में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है,गिरते पारा और शुष्क मौसम के कारण शाम होते ही ठंड बढ़ने लगी है

जिसे देखते हुए निगम प्रशासन ने सभी जोन के प्रमुख स्थान और चौक चौराहो पर अलाव जलाना शुरू कर दिया है। ताकि नागरिकों को बढ़ती ठंड में राहत मिल सकें। इसके लिए निगम द्वारा शहर के चारों गोठानों से गोकाष्ठ की भी खरीदी की जा रही है।

More From Author

बैराज का भी निरीक्षण,अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन कार्य का कलेक्टर सौरभ कुमार ने किया निरीक्षण

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर लगाये गये अनर्गल आरोपों के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल द्वारा मुख्यमंत्री का सत्यम चौक में किया पुतला दहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।