

बिलासपुर प्रेस क्लब में स्पंदन संस्था के सदस्यों ने उपस्थित होकर कैंसर की समस्या और उससे लोगों को जागरूक करने के संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। संस्था की आराधना त्रिपाठी ने बताया कि वह भी कैंसर की मरीज रह चुकी हैं और उन्होंने जो कुछ इस दौरान सामना किया उन सब चीजों को दूसरे मरीजों को बता कर उनका हौसला बढ़ाया। यही नहीं इस तरह के कार्यों में उनके साथ कई सदस्यों का जुड़ाव भी हुआ।उन्होंने जानकारी दी कि 2019 से स्पंदन संस्था का गठन कर कैंसर से पीड़ितों की मदद और उन्हें जागरूक करने के अलावा आने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी दे रही हैं। श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि आज के समय में हेल्थ चेकअप बहुत अनिवार्य चीज हो गई है।इससे लोगों को अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी मिलती है। इस दौरान बिन्नी सलूजा, मधुरिमा श्रीवास्तव, प्रियंका शुक्ला, संगीता पांडेय, श्वेता शुक्ला भी मौजूद रही।

