
यूनुस मेमन

रतनपुर – नगर में यादव बंधुओं एवम नगर वासी ने मिलकर गिरिराज पर्वत का विधिविधान से पूजा अर्चन कर ,कथा का श्रवण कर द्वारिका नंदन श्री कृष्ण जी से किया गया सुख समृद्धि की किया गया कामना। नगर में यादव समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में यादव समाज प्रांगण में सुबह से काफी उत्साह एवम उमंग के साथ गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिनमे गिरिराज पर्वत, तालाब, ग्वाल, कृष्ण एवम बालसखा का चित्रण गोबर से बनाया गया था। ततपश्चात सम्पूर्ण विधिविधान से पूजा अर्चन कर भगवान श्री कृष्ण से समाज, नगर एवम प्रदेश के खुशहाली के प्रार्थना किया गया। साथ ही गोवर्धन महाराज की कथा का आचार्य जी के द्वारा श्रवण किया गया जिसमें कृष्ण एक मूसलधार बारिश से वृंदावन के लोगों को आश्रय देने के लिए गोवर्धन पहाड़ उठाते हैं। वैष्णवों को याद रखने के लिए यह एक विशेष दिन है। मान्यता है कि बृजवासियों की रक्षा करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने अपनी सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठा उंगली पर सात दिन के लिए गोवर्धन पर्वत को धारण किया था और समस्त बृजवासियों की रक्षा की थी। तब से ही गोवर्धन पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि भगवान गोवर्धन अपने सभी शरणागत भक्तों की रक्षा करते हैं। कहते हैं कि गोवर्धन पर्वत भगवान श्री कृष्ण का ही एक स्वरूप है। यह उन लोगों के लिए सुरक्षा परमेश्वर का वादा माना जाता है जो उसकी शरण चाहते हैं।

इस कार्यक्रम मे मण्डल अध्यक्ष तिरिथ यादव, पूर्व एल्डरमैन बसन्त यादव , कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष डी सी यादव, यादव समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवम नगर पालिका उपाध्यक्ष कन्हैया उपाध्यक्ष रामसेवक यादव,सचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश यादव, अमर सिंह यादव, ज्ञानधार शास्त्री, लाला यादव,संतोष यादव,लक्ष्मी नारायण यादव,भूपेंद्र यादव, बलदाऊ यादव, अनिल यादव, राजा यादव कृष्णा यादव, राजकुमार यादव,संजीव यादव भूषण यादव, सोनू यादव, देवनारायण यादव,राजेश यादव सहित महिला समिति से ईश्वरी यादव, सुनीता यादव, पार्षद सीमा यादव,सपना यादव, प्रतिमा यादव सहित समाज एवम नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

