बढ़ते अपराध के विरोध में भाजयुमो सभी मंडलों में शुक्रवार को करेगी सरकार का पुतला दहन

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बिलासपुर जिले के सभी मंडलों में कांग्रेस की भूपेश सरकार का पुतला दहन किया जायेगा।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि प्रदेश में व्याप्त लचर कानून व्यवस्था, जघन्य अपराध, दिनदहाड़े चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, छोटी छोटी बातों पर गोली मार कर हत्या करना, बेटी बहनों नाबालिक बच्चियों के साथ सामूहिक बलात्कार कर हत्या करना, नक्सलियों से कांग्रेसियों के संबंध इस बात को दर्शाता है की इन समस्त घटनाक्रम में कांग्रेस के भूपेश सरकार की मौन सहमति है, जिसके विरोध में 14 अक्टूबर 2022 शुक्रवार को दोपहर 1 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बिलासपुर जिले के सभी मंडलों में कांग्रेस की भूपेश सरकार का पुतला दहन किया जायेगा।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि मंडल में आयोजित कांग्रेस की भूपेश सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम में 14 अक्टूबर शुक्रवार को अधिक से अधिक संख्या में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!