
यूनुस मेमन

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे आगे ले जाने के विवाद में तोड़फोड़ और प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दर्जनभर उपद्रवी गिरफ्तार किए गए हैं। गुरुवार को बिलासपुर में झांकियों के साथ दुर्गा विसर्जन किया गया। हर वर्ष की तरह गोल बाजार क्षेत्र से सभी झांकियां गुजरी। तड़के करीब 4:30 बजे रिवरव्यू से सिम्स के रास्ते होते हुए चिंगराजपारा सरकंडा की दुर्गा समिति मां आदर्श दुर्गा उत्सव समिति रपटा चौक और देवकीनंदन चौक से कुदुदंड शिव दुर्गा उत्सव समिति की प्रतिमा नवीन तिवारी के नेतृत्व में सिम्स चौक पहुंची । पूरा रास्ता जाम होने के कारण आगे बढ़ने की बात को लेकर चिंगराजपारा दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा विवाद शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान नवीन तिवारी व उसके साथियों के द्वारा सरकंडा दुर्गा उत्सव समिति के लोगों और उनकी गाड़ियों पर पथराव किया गया, जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और दुर्गा समिति के सदस्यों को भी चोट आई।
इसके बाद दोनों समिति के सदस्य अपने अपने प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन हेतु गोल बाजार की ओर आगे बढ़ गए। सुबह करीब 6:00 बजे करोना चौक के पास कुदुदंड समिति के सदस्यों और उनकी गाड़ियों पर सरकंडा क्षेत्र के लोगों द्वारा लाठी-डंडे और पत्थर से हमला करते हुए तोड़ फोड़ किया गया, जिसमें कई महिलाओं को भी चोट पहुंची। जिसके बाद इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। साथ ही दोनों समिति के सदस्यों ने थाने पहुंचकर मामला भी दर्ज कराया।

पुलिस सुबह ही इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले चुकी थी। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। वायरल वीडियो के आधार पर और दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुल 14 आरोपी पकड़े गए हैं जिसमें से दो नाबालिक है। अब भी मामले में और कई आरोपियों की तलाश है।
फिलहाल पुलिस ने
- शैलेष कश्यप पिता राजू कश्यप उम्र 28 वर्ष साकिन रपटा चैक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
- पप्पू कौशिक तिपा शिव कुमार कौशिक उम्र 28 वर्ष साकिन रपटा चैक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
- बिट्टू उर्फ सूरज यादव पिता स्व. संतोष यादव उम्र 24 वर्ष साकिन रपटा चैक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
- दीपक साहू पिता रतन साहू उम्र 22 वर्ष साकिन रपटा चैक के पास चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
- नितेश कश्यप पिता योगेश कश्यप उम्र 28 वर्ष साकिन रपटा चैक के पास चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
- देव भद्रराजा पिता सुरेश भद्रराज उम्र 23 वर्ष निवासी रपटा चैक के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
- अनिकेत यादव पिता श्रवण यादव उम्र 26 वर्ष साकिन शिव चैक कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
- अनुराग उर्फ बजरंग यादव पिता श्रवण यादव उम्र 28 वष्र साकिन शिव चैक कुदुदण्ड थाना सिविल जिला बिलासपुर
- नीरज जायसवाल पिता सुरेश जायसवाल उम्र 18 वर्ष साकिन कुदुदण्ड शिव चैक के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
- सुभम द्विवेदी पिता अवधेश द्विवेदी उम्र 19 वर्ष साकिन शिव चैक के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
- राहुल राजपूत पित रोहित राजपूत उम्र 20 वर्ष साकिन माता चैरा शिव चैक के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
- हिमांशु राई पिता दीपक राई उम्र 27 वर्ष साकिन अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
को गिरफ्तार किया है।
