

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतन लाल डांगी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेंज के 18 प्रधान आरक्षकों को एक स्टार लगा कर एएसआई के पद में पदोन्नत किया ।उन्होंने प्रधान आरक्षक श्रवण चौहान सक्ति, कमलेश्वर सिंह बिलासपुर, जयलाल जायसवाल रायगढ़, राम सिंह आर्मो गोपेम, कृष्ण कुमार मुगले, चन्द्रप्रकाश पांडे गोपेम, मनोज तिवारी रायगढ़, रवीन्द्रनाथ यादव कोरबा, रामेश्वर प्रसाद चंद्रा रायगढ़, यशवंत सिंह मुंगेली, विजय सिंह राजपूत मुंगेली, रामकुमार उईके कोरबा, नारसिंह नाथ यादव रायगढ़, बुद्ध देव सिंह बरिहा सारंगढ़ बिलाईगढ़, लक्ष्मीनारायण राठौर रायगढ़, सुरेंद्र सिंह जांजगीर , नीलमणी कुसुम जांजगीर को स्टार लगा कर एएसआई के पद में पदोन्नत किया। इस अवसर पर दीपमाला कश्यप एआईजी व पदोन्नति प्राप्त करने वाले प्रधान आरक्षकों के परिजन उपस्थित थे। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं दी है।


