प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हेमू नगर द्वारा इस वर्ष भी प्रदर्शित की जाएगी चैतन्य देवियों की झांकी , आयोजन का यह है 12 वा वर्ष

दुर्गा पूजा बिलासपुर का सबसे बड़ा पर्व है। इन 9 दिनों में यहां विभिन्न तरह के आयोजन होते हैं। कहीं जगराता, कहीं जस गीत, कहीं रास डांडिया, कहीं गरबा तो किसी होटल में विशेष खानपान की व्यवस्था। इसी नवरात्र पर ही हर वर्ष प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चैतन्य देवियों की झांकी लगाई जाती है। पहले बिलासपुर में यह आयोजन केवल टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर ही हुआ करता था, लेकिन अब प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अलग-अलग केंद्र खुल जाने से कई स्थानों पर ऐसा आयोजन किया जाता है।

ब्रह्मकुमारी हेमू नगर ईश्वरीय परिवार द्वारा विगत 11 वर्षों की तरह 12 वे वर्ष में भी नैनाभीराम अद्भुत अद्वितीय चैतन्य देवियों के दिव्य दर्शन हेतु झांकी लगाई जाएगी । हेमू नगर विधानी चौक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने, बंधवा तालाब रोड पर इसकी शुरुआत महा षष्ठी 1 अक्टूबर शाम से होगी। जहां 1 और 2 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तथा 3,4,5 को शाम 7 से रात 12 बजे तक चैतन्य देवियों की झांकी देखी जा सकेगी। यहां ब्रह्मा कुमारीज माता रानी के अलग-अलग स्वरूप मैं दर्शन देंगी। चैतन्य देवियों के दर्शन और आरती के लिए हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। इस अवसर पर यहां मनोकामना दीप प्रज्वलन, सुहागिन महिलाओं द्वारा आरती, आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी अवलोक,न डांडिया रास और भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। संस्था की संचालिका बीके लता और बीके उमा ने सभी से निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!