पति द्वारा सौतेले बेटे का पक्ष लेने से नाराज महिला ने पति का गला रेता, गुस्से में उसका प्राइवेट पार्ट भी काटा

सौतेली मां तो सौतेली ही होती है, यह एक बार फिर साबित हुआ । बेटा हर्ष मोबाइल पर गेम खेल रहा था लेकिन उसकी सौतेली मां को उसी मोबाइल पर फिल्म देखनी थी। उसने बेटे से मोबाइल मांगा तो पिता ने बेटे का पक्ष लिया। जिस से नाराज महिला ने अपने ही पति का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। जालिम महिला राजभर पति के शव के साथ कमरे में बंद रही और सुबह उसने मनगढ़ंत कहानी सुना दी।

दुर्ग के अमलेश्वर इलाके के कापसी गांव मैं रहने वाली संगीता का विवाह अनंत सोनवानी से हुआ था। अनंत की पहली पत्नी से एक बेटा है। पहली पत्नी की 2 साल पहले मृत्यु के बाद उसने संगीता से विवाह किया था। संगीता भी पहले से शादीशुदा थी। संगीता को भी एक 4 माह की बेटी है। अनंत सोनवानी का 12 वर्षीय बेटा हर्ष मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहा था। संगीता ने उससे मोबाइल मांगा क्योंकि उसे फिल्म देखनी थी। इसी बात पर मां बेटे में विवाद हो रहा था और संगीता ने हर्ष को मार दिया। यह देखकर अनंत भड़क गया और उसने पत्नी को डांटा।

पहले ही खुद को बदसूरत और मर्द जैसी दिखने के ताने से नाराज संगीता आग बबूला हो गई और उसने अपने ही पति का गला रेत दिया। वो इस कदर गुस्से में थी कि उसमें अपने पति का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। वह रात भर लाश के साथ ही कमरे में रही और फिर सुबह उसने रोते हुए शोर मचाया कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी है।

संगीता ने पुलिस को भी बताया कि वह कुछ देर के लिए घर से बाहर गई थी जब लौटी तो पति मरा पड़ा था, लेकिन पुलिस के आगे उसका झूठ ज्यादा देर तक नहीं चल पाया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!