पूर्व वन मंत्री का पायलट वाहन दुर्घटनाग्रस्त,सवार जवान बाल-बाल बचे,पखांजुर प्रवास पर थे पूर्व वन मंत्री विक्रम उसेंडी

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू -27.9.22

पखांजुर,
पूर्व वन मंत्री विक्रम उसेंडी का पायलट वाहन 26 सितंबर को हरनगढ़ स्कूल के पास पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार सभी जवान बाल-बाल बचे, जबकि वाहन पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार पूर्व वन मंत्री विक्रम उसेंडी आज पखांजुर प्रवास पर थे। पखांजुर से रायपुर के लिए रवाना हुए थे। पूर्व वन मंत्री के लिए सुरक्षा के मानकों के अनुसार पायलट व फॉलो उपलब्ध करवाया गया था। पायलट वाहन पूर्व मंत्री के वाहन के आगे चल रहा था और फॉलो वाहन पीछे चल रहा था। पायलट वाहन दोपहर बाद लगभग ढाई बजे के आसपास हरनगढ़ पहुँचा, वहीं पर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पलट गया। पूर्व वन मंत्री का काफिला वहीं पर रूक गया और पीछे फॉलो वाहन के जवान तत्काल पलटे वाहन पर पहुँचकर जवानों को निकाला।

पायलट वाहन में एएसआई गंगाराम शोरी, प्रधान आरक्षक संतू नेताम और आरक्षक शैलेष जुर्री सवार थे। फॉलो वाहन की टीम ने उनको सुरक्षित निकाला और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दिया। पूर्व वन मंत्री ने घायलों से संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना। जवानों ने बताया कि उनको किसी भी तरह की चोट नहीं लगी है। रक्षित निरीक्षक ने बताया कि पायलट वाहन गड्ढे में आ जाने के कारण बैलेंसिंग राड टूट जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से टकराकर वाहन पलट गया। वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, वहीं सवार सभी जवान सुरक्षित हैं।

सुरक्षित हैं सभी जवान

पूर्व वनमंत्री विक्रम उसेंडी ने बताया कि उनका वाहन सुरक्षित है। उनके वाहन के आगे चल रहा पायलट वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से वाहन में सवार तीन जवान पूरी तरह से सुरक्षित है, किसी को चोट नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!