एकात्म मानववाद और अंतोदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बिलासपुर। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी महान विचारक पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर बिलासपुर विधानसभा के भाजपा मंडल बिलासपुर पश्चिम, दक्षिण, मध्य, पूर्वी, उत्तर एवं रेल्वे के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान व्यापार विहार एवं श्रीकांत वर्मा मार्ग पर स्थापित पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम मनाई।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जी राजनैतिक व सामाजिक व्यक्ति होने के साथ साथ गंभीर विचारक भी थे। उनके विचार व दर्शन को एकात्म मानववाद का नाम दिया गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि पं. दीनदयाल जी का विचार ही था जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आवास योजना, आयुष्मान योजना, जल जीवन योजना के माध्यम से धरातल पर उतारा। पं.दीनदयाल जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आमजन के लिए सेवा कार्य करना ही हमारा उद्देश्य है। सम्पूर्ण सृष्टि का मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक समग्र विकास का चिंतन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किया और उनके विचारों को जमीनी स्तर पर उतारने का कार्य हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया।


कार्यक्रम में विभा राव, जयश्री चौकसे, दीपक सिंह, अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, चंदु मिश्रा, निम्मा जीवनानी, संदीप दास, अमित तिवारी, नारायण गोस्वामी, वल्लभ राव, गोपी ठारवानी, राकेश मिश्रा, संजय गुप्ता, रिंकु मित्रा, रोशन सिंह, महर्षि बाजपेयी, ऋषभ चतुर्वेदी, मोनू रजक, देवेश खत्री, नवीन उभरानी, मीना विश्वकर्मा, रजनी यादव, चंदना गोस्वामी, रीना गोस्वामी, मीना गोस्वामी, नीता साहू, नीलम गुप्ता, अर्चना मल्लेवार, शकीना बेगम, मुकेश भारत, बीआर भट्ट, गणेश रजक, सुखवेंदर सिंह, दीपमाला झा, कमल कौशिक, अमित सोनी, किशोर शुक्ला, डब्बू राव सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!