अवैध संबंध के चलते गई जान, बहन से अवैध संबंध रखने से नाराज साढू भाई ने चाकू मार कर ले ली जान

अवैध संबंध कभी भी सुखद नहीं हो सकते । इसी अवैध संबंध के चलते रिश्तेदारों के बीच खून बहा है। शांति नगर सकरी में रहने वाली चंदा देवी डोम का पति 23 वर्षीय कुंदन डोम का अपने ही साढू राजा डोम की बहन के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। बताते हैं कि शुक्रवार को भी राजा डोम ने कुंदन को अपनी बहन के घर से निकलते देख लिया। इसके बाद अपना आपा खो चुके राजा डोम ने कुंदन के साथ वापस झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान चंदा देवी और चांदनी ने बीच बचाव का भी प्रयास किया लेकिन राजा के सर पर तो खून सवार था। उसने इसी दौरान अपने पास मौजूद चाकू से कुंदन पर एक के बाद एक कई प्रहार किए, जिससे कुंदन की वहीं मौत हो गई। इसकी रिपोर्ट सकरी थाने में की गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और रात में ही हत्या के आरोपी राजा डोम को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। राजा कुमार डोम वैसे तो पलामू झारखंड का रहने वाला है लेकिन वर्तमान में वह सकरी क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!