अपनी जयंती पर याद किए गए एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सहित भाजपा नेताओं ने दी पुष्पांजलि

आकाश मिश्रा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक , संगठन कर्ता और भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बिलासपुर में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत को एकात्म मानववाद की विचारधारा दी थी। वे सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अलावा साहित्य में भी उनकी गहरी रुचि थी, उन्होंने कई लेख भी लिखें। 25 सितंबर 1916 को उनका जन्म मथुरा के पास एक गांव में हुआ था। भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस उनकी विचारधारा पर चलकर देश को तरक्की की राह पर ले जाना चाहती है। रविवार को उनकी जयंती पर भाजपा नेता पंडित दीनदयाल गार्डन पहुंचे, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सभी रामा मैग्नेटो मॉल के पास स्थित पंडित दीनदयाल चौक पहुंचे यहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर मानव सेवा के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर अमरजीत सिंह दुआ, जयश्री चौकसे, रिंकू मित्रा, मोनू रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!