पथरिया में शिवसेना ब्लॉक इकाई की बैठक में आगामी रणनीतियों पर चर्चा , नए सदस्य बनाने पर दिया गया जोर

शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर हरिकपूर सिंह के मागदर्शन पर शिवसेना ब्लॉक ईकाई पथरिया की बैठक रेस्ट हाऊस पथरिया में आयोजित की गई, जिसमें ग्राम पंचायत गोइन्दी के उप सरपंच एवं पंच गण, 50 महिला सेना के कार्यकर्ता शामिल हुये। सदस्यता अभियान, आगामी विधानसभा चुनाव एवं पथरिया ब्लॉक के विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बैठक में चर्चा की गई। इस बैठक में प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा, प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर हरिकपूर सिंह, संभाग उपाध्यक्ष प्रभु वस्त्रकार, विनय सोनी जिला अध्यक्ष सनत पटेल, बिलासपुर महिला सेना जिला अध्यक्ष अनामिका अवस्थी, शिवसेना ब्लॉक ब्लॉक प्रभारी रमेश सिंह राजपूत एवं जिला के समस्त पदाधिकारी ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी शिवसेना के कायकर्ता गण उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!