फोटो वायरल कर दंपती को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज


बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में एक युवक द्वारा महिला की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने और दंपती को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सकरी निवासी दिनेश लहरे की पहली पत्नी अपने प्रेमी सतीश भास्कर के साथ चली गई थी। इसके बाद दिनेश ने दूसरी शादी कर ली। इसी बात से नाराज सतीश ने बदला लेने की नीयत से महिला की फोटो अपने साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
बताया जा रहा है कि विरोध करने पर आरोपी ने दंपती को धमकी दी कि यदि वे कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे तो उन्हें जान से मार देगा। घटना से दंपती में दहशत का माहौल है।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!