जिला जांजगीर भाजपा की बैठक में जिला सह प्रभारी के रुप में शामिल हुए किसान मोर्चा के बी पी सिंह

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला जांजगीर चांपा कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष धनजय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में हुई।

भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के जिला जांजगीर किसान मोर्चा के प्रभारी रायगढ़ के रमेश बेहरा, सह प्रभारी बिलासपुर के बी पी सिंह, रामप्रकाश केसरवानी, गुलाब सिंह चंदेल,राकेश शुक्ला, शैलेंद्र पांडे, हरनारायण यादव और भूषण चंद्रा ने सभा को संबोधित किया। भूषण चंद्रा जी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार किसानों के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से किए गए लुभावने वादे भूल गयी। आज छत्तीसगढ की जनता सरकार से त्रस्त हो गई है भाजपा किसानों के हित में काम करती है। बेहरा ने कहा कि भाजपा गरीब, किसान के लिए काम करती है। यूपीए गठबंधन सामंतवादी किसान को संरक्षण देती है। आम किसानों के विरुद्ध काम करती है। आने वाले विधानसभा को भाजपा छत्तीसगढ में बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
जांजगीर सह प्रभारी बीपी सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां सभी को समान अवसर मिलता है। 2023 के विधानसभा चुनाव में किसान मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण है क्योंकि ये राज्य कृषि प्रधान राज्य है

एक-एक कर सभी 26 मंडलों की समीक्षा की

आज जिला कार्यसमिति की बैठक के दौरान जांजगीर जिला सह प्रभारी बीपी सिंह ने एक एक कर जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारियों की जानकारी ली इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित सदस्यों के संदर्भ में जानकारी मांगी और आगामी बैठकों में सभी की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही 9 तारीख को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन पर मंडल से पदाधिकारियों रायपुर स्वागत कार्यक्रम में पहुंचने के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए ।

More From Author

प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल सोशल मीडिया मुंगेली के जिला बॉडी का ऐलान, धीरज पांडेय बनाए गए सचिव

पखांजुर पोस्ट आफिस जूझ रहा है समस्या से,ग्राहक एटीएम के लिए भटक रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts