स्कूली बच्चों ने अमृत महोत्सव की तैयारी को लेकर निकाली जागरूकता रैली

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू-13.8.22

पखांजूर-
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अब लोगों को जागरूक करने का काम तेजी से हो गया है। जिले का बच्चा बच्चा अब समझ गया है कि उसे 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराना है। इसी प्रकार पखांजूर तहसील के अंतर्गत बांदे गांधी विद्या मंदिर के स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली और हाथ में तिरंगा थामकर भारत मां की जय के नारे बुलंद किए। स्कूली बच्चों ने इस रैली में अपनी सहभागिता निभाई। अपने स्कूल से निकलकर अपने हाथ में तिरंगा लेकर छात्र छात्राएं पूरे जोश के साथ पूरे बांदे में आज शनिवार को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसे हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरुकता पैदा करने की पहल बताया जा रहा है।
पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में डूबा है। यही वजह है कि आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति की धारा से बांदे को जोड़ने के लिए स्कूल गांधी विद्या मंदिर बांदे के सभी बच्चो द्वारा बांदे बस स्टैंड से लेकर बांदे नयापारा तक तिरंगा यात्रा निकाली राष्ट्रीय ध्वज के साथ शहीद जबानो, महात्मा गांधी एवं भारत माता बन कर करीब 150 बच्चे शामिल हुए | इससे यात्रा मार्ग पर हर कोई देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। स्कूली बच्चों ने इस दौरान गीत-संगीत के साथ प्रस्तुतियां दी, जो आकर्षण का केंद्र भी रही।घूम कर भारत माता की जय के नारे बुलंद करते हुए रैली निकली गई ।

आजादी का अमृत महोत्सव सभी को मनाना जरूरी है :- प्राचार्य संजय कुमार डोरे

देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मना रहा है। यह पहला अवसर है कि जब देशवासी अपने हाथ में तिरंगा लेकर देश की आजादी का जश्न मनाएंगे। सभी को आजादी का अमृत महोत्सव मनाना चाहिए उक्त बात स्कूल प्राचार्य संजय कुमार डोरे ने कहा। प्राचार्य डोरे ने बताया कि यह देशभावना का प्रतीक भी है। 13 से 15 अगस्त तक सभी को आजादी के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना चाहिए।

◾️विद्यार्थियों ने बताया आजादी का महत्व:-

वैसे तो हमारे देश में आजादी का पर्व हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। लेकिन इस बार अमृत महोत्सव ने आजादी के इस पर्व को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।
बांदे क्षेत्र के लोगों को रैली निकालकर आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जागरूक किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव में सभी लोगों को शामिल होना चाहिए। और कहां की तिरंगा हमारे देश की शान है। अब अमृत महोत्सव में हमें इस तिरंगे को अपने घर की शान बनाना है। यही कारण है कि सभी को अपने घरों पर भी तिरंगा फहराना है। इस अवसर पर विद्यालय के पूरे शिक्षक शिक्षिकाएं भी रैली में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!