9 अगस्त से 14 अगस्त कांग्रेस विधानसभावार करेगी पदयात्रा,
 विधानसभावार पदयात्रा प्रभारी बनाये गये

बिलासपुर ! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने विधानसभा स्तरीय प्रस्तावित आजादी की गौरव यात्रा के सफल संचालन एवं आयोजन हेतु प्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किये गये, 75 किलोमीटर की पदयात्रा सभी विधानसभाओं में होगी। बिलासपुर जिले में कोटा विजय केशरवानी, बिलासपुर विधायक रश्मि सिंह, बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला, बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय, बेलतरा राजेन्द्र कुमार साहू विधायक प्रत्याशी, मस्तूरी दिलीप लहरिया पूर्व विधायक एवं विधायक प्रत्याशी होंगे।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर के अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से रायशुमारी कर रूट चार्ट तैयार करेंगे, जिसके जानकारी प्रदेश कांग्रेस को भेज दी गई है, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी एवं शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय द्वारा सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटीयों में प्रभारी नियुक्त कर यात्रा की तैयारी प्रारम्भ कर दी गई है। अभय नारायण राय ने बताया कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंचेगी और आजादी की लड़ाई में कांग्रेस की योगदान और आजादी के बाद नये भारत का निर्माण में कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों सर्वश्री जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पी.वी.नरसिम्हा राव एवं मनमोहन सिंह जी द्वारा किये गये कार्यों का उल्लेख किया जायेगा। उक्त पदयात्रा 9 से 14 अगस्त तक सभी विधानसभाओं में चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
23:41