अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बिलासपुर ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

बिलासपुर।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बिलासपुर के द्वारा यादव भवन इमलीपारा में यादव महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें नवनियुक्त जिला इकाई, नगर इकाई, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यादव समाज के सभी पदाधिकारी मिल- जुलकर समाज और संगठन को आगे बढ़ायेंगे। मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा तथा समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए यादव महासभा और संगठन को नई शक्ति एवं गति प्रदान करेंगे।

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे, शिक्षा एवं व्यवसाय के क्षेत्र में समाज के लोगों को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को यादव महासभा से जोड़ना है। जिससे राजनैतिक, समाजिक और अन्य क्षेत्रों में इससे समाज को सफलता प्राप्त होगी। समाजिक एकता हम सभी जवाबदारी है।
कार्यक्रम को पी.आर.यादव, शिवशंकर यादव, रामकुमार यादव सहित पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव रूपेश यादव जीतू यादव अजय यादव विजय यादव ईस्वर यादव उमा यादव विमला यादव राजा यादव राहुल यादव रामचन्द्र यादव रामकिशन यादव संतोष यादव शुकलाल यादव गोलू यादव परमेश्वर यादव शुशील यादव जुग्गु यादव अनिल यादव दीपू यादव श्रवण यादव दीपक यादव नीरज यादव धनराज यादव छविराज यादव जयकांत यादव भगत यादव, शुभम यादव, अविनाश यादव विक्की यादव, दुर्गेश यादव, महेंद्र यादव, गौरी शंकर यादव, उदय यादव, चंदन यादव, कन्हैया यादव, प्रवीण यादव, सतीश यादव, फागु यादव फागु यादव, नकुल यादव, मन्तू यादव, सीताराम यादव,कवलप्रसाद यादव, मिलाउ राम यादव, दुकालू यादव,मुन्ना यादव,सुकलाल यादव, सहोरन यादव,सुखनंद यादव,बृजेश यादव, दीपक यादव,राकेश यादव, श्रीराम यादव, लक्की यादव,
सहित भारी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!