एक कदम हरियाली की ओर, आओ पर्यावरण बचाएं, हरे-भरे पौधों को लगाकर, पृथ्वी को दुल्हन सा सजाएं।

मुंगेली। विश्व पर्यावरण दिवस पर नेहरू युवा केंद्र मुंगेली के युवा मंडल ‘आदर्श ग्रामीण युवा एकता मंच’ व राजीव युवा मितान क्लब फंदवानी के सयुंक्त तत्वाधान में एक कदम हरियाली की ओर अभियान प्रारंभ किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2022) पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2022 के अवसर पर युवा मंडल द्वारा वृक्षारोपण आयोजन महामाया मन्दिर परिसर व ज्ञान सागर उच्चतर माध्यमिक शाला में यह आयोजन किया गया।

युवा मंडल के संयोजक रोहित यादव ने बताया कि ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ इस बार विशेष है क्योंकि हम सभी ने इस बार कोरोना संकट काल में आक्सीजन की कमी के कारण अपने आसपास अनेक व्यक्तियों को परेशान होते देखा है तथा दुर्भाग्यवश कुछ अपनों को खो भी दिया है। राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष कुंदन साहू ने बताया कि भावी पीढ़ी के लिए वृक्ष उतनी ही आवश्यक हैं जितनी आवश्यकता आज हैं। वहीं इस प्रृाकृतिक आपदा व हाल ही में हसदेव में हो रही वृहद वृक्ष की कटाई का सबसे ज्यादा असर हमारी आने वाली पीढ़ी पर पडने की संभावना व्यक्त की गई है। हमारी भावी पीढ़ी को प्रकृति तथा प्राकृतिक संसाधनो के महत्व तथा उनके संरक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु इससे अच्छा अवसर हमको प्राप्त नहीं हो सकता है।

अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे पौधे

इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु युवा मंडल के सदस्यों द्वारा यह अभियान प्रारंभ किया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस से आरंभ किए गए इस अभियान के अंतर्गत पूरे वर्षाकाल में अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे। इस अभियान के माध्यम से समाज को यह बताया जाएगा की वर्तमान में मानव द्वारा प्रकृति पर किए जा रहे अंधाधुंध अत्याचारों के विरूद्ध पृथ्वी ने रिबूट बटन दबाकर हम सको सावधान किया है। हमें सचेत किया है कि हम अपने आचरण में बदलाव लाए तथा पर्यावरण के साथ अपने आस-पास के लोगों पर भी ध्यान दे। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र मुंगेली के एन.वाय.व्ही अरुण साहू, युवा मंडल संयोजक रोहित यादव, युवा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू, राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष कुंदन साहू, हरीश यादव, मुकेश यादव, मुकेश पात्रे, सुरेंद्र मोहले, गुलशन साहू, गांव के सरपंच श्री हेमकुमार यादव, रामेश्वर यादव, पवन यादव आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!