स्कूल टीचर के साथ दुष्कर्म : महिला ने आरोपी को कमरे में किया बंद

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू-

पखांजूर
कांकेर जिले पखांजूर में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। लेकिन महिला ने किसी तरह उसे घर के अंदर के कमरे में बंद कर दिया। आखिरकार जब इसकी शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला पखंजूर थाना क्षेत्र का है।
इस मामले में 37 वर्षीय महिला शिक्षिका ने पुलिस में शिकायत की थी। उसने बताया कि 25 अप्रैल को वह अपने आधिकारिक क्वार्टर में अकेली थी। उस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी आशीष सरकार उनके घर पहुंचे। महिला ने बताया कि आशीष के घर आते ही वह कहने लगा कि आई लव यू। लेकिन जब उसने इसका विरोध किया तो वह जबरदस्ती करने लगा। पहले जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
बताया गया कि घटना के बाद शिक्षिका ने किसी तरह उसे कमरे में बंद कर लिया और वहां से भाग गई। फिर पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। खबर मिलते ही शिक्षिका का पति और उसका परिवार मौके पर पहुंच गया। इसके बाद आरोपी को कमरे से बाहर निकाला गया। सार्वजनिक शर्म के डर से महिला शिक्षिका ने उस दौरान पुलिस में शिकायत नहीं की थी बाद में जब शिकायत की तब पखांजूर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!