बारवी में जोन स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, जनपद उपाध्यक्ष के नेतृत्व में 76 लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश

पखानजुर से बिप्लब कुंडू

पाखंजुर् ।
मिशन 2023 विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर अब कांग्रेस द्वारा लगातार जोन स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कराकर उन्हें पार्टी की मजबूती को लेकर उन्हें गुरुमंत्र दिया जा रहा है। आज विकासखंड भानुप्रतापपुर :-भानबेड़ा ज़ोन, ग्राम बारवी में जोन स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मनोज सिंह मंडावी की उपस्थिति में यह कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस दौरान विधायक मनोज सिंह मंडावी ने कार्यकर्ताओं को संगठन में मजबूती के लिए गुरुमंत्र दिया। इस सम्मेलन के दौरान विधायक मनोज सिंह मंडावी के द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं कांग्रेस की रीति नीति से प्रेरित होकर जनपद उपाध्यक्ष सुना राम तेता के नेतृत्व में 76 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया। विधायक मनोज सिंह मंडावी ने सभी को फूल माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाए दिया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मनोज की मंडावी ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने आम लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए देने की बात कही थी तथा बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी जो आज तक किसी भी आम लोगो के खाते में पैसा नही आया है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा के रमन सिंह के सरकार में किसानों के धान को 1200 से 1400 रुपये से ज्यादा नहीं लिया गया। उनके कार्य काल मे रोड़ पुल पुलिया भी नहीं बनाया गया, जबकि कांग्रेस के 3 साल में तेजी से विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़िया सीएम बना है जो किसानों की समस्या जानते है इस लिए 2500 रु प्रति क्विंटल में धान खरीदी की जा रही है। आने वाले समय मे 28 से 3000 रु हो सकता है। किसानों का कर्जा माफ किया गया है ,यह पहला छत्तीसगढ़ की सरकार है।

इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, वीरेंद्र सिंह ठाकुर,सुनाराम तेता उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर सुन्दर कांगे, कुंवर सिंह पुजारी, कृष्णा टेकाम, शोएब अहमद,मोसिन खान, निर्मला कावड़े जनपद सदस्य,सहबती सलाम, महेश उयके,चेतन मरकाम, मनीष योगी, भगवान सिंह कुंजाम,सुन्हेर गजेन्द्र, खेमलाल साहू, कृष्णा पोटाई, देवनारायण बंजारा, बृजलाल, ललित दर्रो, सुरेन्द्र दर्रो, मंडावी,जुनऊ गावड़े, प्रदीप नरेटी, प्रदीप उसेंडी, मायाराम टेकाम,लालसाय सलाम,जीवन पोटाई,
तथा इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस से प्रवेश किया। प्रदीप नरेटी, कुमार, भागीरथी पोटाई,फिरतू कांगे, कुमारराम सलाम,हिरा कवड़ौ, रतिराम कुमेटी, श्यामलाल कोमरा,भंजन कावड़े,देवजी सलाम,सुरेखा उयके, कांति गोटा, सुकमा ध्रुवा,चनिता कोरेटी,बंसती कावड़े, सहित प्रवेश किया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!