आप के प्रदेश प्रभारी संजीव झा पहुँचे अंतागढ़, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बोले,दिल्ली बदलीस पंजाब बदलीस,अब बदलबो छत्तीसगढ़

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू

पखांजुर–
आप के प्रदेश प्रभारी संजीव झा पहुँचे अंतागढ़, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बोले,दिल्ली बदलीस पंजाब बदलीस,अब बदलबो छत्तीसगढ़।
कार्यक्रम में सरपंच,भाजपा, सामाजिक कार्यकर्त्ता सहित क्षेत्र के 60 लोगो नें आम आदमी पार्टी से जुड़े।
पंजाब जीत के बाद छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी को जनता बड़ी उम्मीद के निगाहो से देख रही है-कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष(आम आदमी पार्टी।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली बुराड़ी विधानसभा के विधायक संजीव झा दस दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुँचे है।जहाँ आज कार्यकर्ताओं में जोश भरने अंतागढ़ पहुंच थे, उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी साथ में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष हरेश चक्रधारी पहुँचे थे।अंतागढ़ में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी को सुनने पहुँचे थे।
कार्यक्रम में अंतागढ़ क्षेत्र से दिल्ली सरकार अरविन्द केजरीवाल के कामों से बेहद प्रभावित होकर चार बार के सरपंच व सामाजिक कार्यकर्ता ताड़ोकी सरपंच धन्नूराम ध्रुव नें आज प्रदेश प्रभारी के हाथो से पार्टी में जुड़े है।


साथ ही हल्बा समाज से प्रमुख श्याम सिंह देहारी,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दुकालूराम उसेंडी, भाजपा से सुरेश जैन, सामाजिक कार्यकर्ता खमेश सोरी सहित क्षेत्र से राजा चक्र, मनबहाल चूरपाल, बाबा लाला ध्रुव, जागेश्वर रावटे, बीरबल निषाद, रविंशाकर साहू, बिसनाथ उसेंडी,मनकेर कोल्ला, संतोष चक्र, कृष्ण नाग, लखन पटेल, शनीराम नाग, चमरू राम कुमेटी, अकबर देहारी, महिपाल आचाला, कैलाश निषाद, कृष्ण मंडावी, सुखराम पोटाई सहित क्षेत्र से 60 लोगों नें आज आम आदमी पार्टी अरविन्द केजरीवाल जी के गुड गॉवरनेश के प्रभावित झाड़ू का दामन थामे।
प्रदेश प्रभारी झा नें सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में दिल्ली मॉडल को घर घर पहुंचाने का काम करना है और लोगों को व्यवस्था परिवर्तन की, बदलाव की लड़ाई का हिस्सा बनाना है। प्रदेश गठन के इतने बरस बाद भी न बीजेपी नें स्कूल, अस्पताल सहित मुलभुत सुविधाओं के लिए कोई काम नहीं किए और न अब कांग्रेस कर रही है।अब इनके बस की बात नहीं है।दोनों पार्टीयों नें भ्रष्टाचार करके खूब लुटा है। आज कमीशन खोरी चरम पर है।
आगे कहा की दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल नें सरकारी स्कूलों को इतनी शानदार बना दिया की आज देश दुनिया से स्कूलों को देखने आते है।बिजली फ्री मिल रही है और चौबीस घंटे मिल रही है। छत्तीसगढ़ बिजली बनाती है और सबसे महंगी बिजली बेचती है। दिल्ली में आम लोगों के लिए कई योजनाए दिल्ली सरकार चला रही है डोर स्टेप डिलीवरी से सैकड़ो काम लोगों के घर पहुंच सेवा दिल्ली सरकार दे रही है। ये सब काम छत्तीसगढ़ में भी हो सकता है लेकिन ईमानदार सरकार आम आदमी की सरकार बनाना पड़ेगा। सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा की दिल्ली बदलीस, पंजाब बदलीस, अब बदलबो छत्तीसगढ़ जैसे ही बोले, सारे कार्यकर्ताओं नें भी भारी उत्साह के साथ दोबारा नारा को कार्यकर्ताओं नें भी दोहराये।
प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी नें कार्यकर्ताओं से बोले जनता आम आदमी पार्टी को बड़ी उम्मीद की निगाहो से देख रही है। क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस नें प्रदेश की जनता को खूब लुटनें का काम कर रही है,पंद्रह साल की बीजेपी की सरकार से त्रस्त होकर कोंग्रेस को बड़ी उम्मीद के साथ लोगों नें चुना था लेकिन कोंग्रेस तो बीजेपी से दो कदम आगे निकल गईं।आज हर वर्ग त्रस्त है अनियमित कर्मचारी कहे या कर्मचारी, बेरोजगार, किसान युवा सब परेशान है। अब जनता आम आदमी पार्टी को हाथो हाथ ले रही है कार्यकर्ता बस आपको गाँव गाँव जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना हैं।


प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ संतराम सलाम नें नए जुड़े सभी सदस्यों को आम आदमी पार्टी परिवार की तरफ से बधाई देते हुए कहा की अब आप का करावा बढ़ता ही जा रहा है, लोग लगातार पार्टी में जुड़ रहे है, आज जितने लोग भी आप से जुड़े है उन सभी का अभिन्दन,अब हम सब मिलकर लोगों के लिए अपने लिए अपने क्षेत्र के बेहतरी के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष परवेज खान नें सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हम सब एक टीम वर्क से काम करेंगे और मंजिल तक ज़रूऱ पहुंचेंगे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सह कोषाध्यक्ष हरेश चक्रधारी जिलाध्यक्ष परवेज खान ,प्रदेश उपाध्यक्ष संतराम सलाम, जिला प्रवक्ता संजय मनशानी,जिला उपाध्यक्ष निराजराय, विधानसभा अध्यक्षऋषिकेश मजूमदार, दिनेश पटेल,तुलशी राणा, सगनू सलाम, लखन तेता, बीरेंद्र पटेल,शिव पोटाई, दयाल दुग्गा,दिलीप नेताम सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!