बिलासपुर में बिगड़ते यातायात व्यवस्था को सुधारने पुलिस अधीक्षक ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव

बुधवार को यातायात पुलिस मुख्यालय बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक  द्वारा यातायात के सभी थाना प्रभारियों एवं मुख्यालय के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गयी। बिलासपुर शहर के लिए सुगम एवं व्यवस्थित यातायात के लिए समीक्षा बैठक के दौरान ट्रैफिक विभाग में उपलब्ध संसाधन,आवश्यकताएं, ट्रैफिक सम्बंधी समस्याएं एवं यातायात जन जागरूकता हेतु किए गए प्रयासों की समीक्षा के साथ लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही, नोपार्किंग पर की गई कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने पर की गई कार्यवाही,ऑटो चालकों पर की गई कार्यवाही, ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित स्थानों एवं ब्लैक स्पॉट पर तैयार की गई फाइलों का निरीक्षण किया  गया और साथ ही साथ समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर समझाइश व  मार्गदर्शन दिये गए।

समीक्षा बैठक में  पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी यातायात थानों की समस्याओं की जानकारी ली गई एवं उनके समाधान भी बताएं गए, ताकि निकट भविष्य में व्यवस्था में और अधिक सुधार हो सके।
समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा सुगम यातायात कर लिए विभिन्न बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए आदेश दिए गए ,जिससे यातायात सुव्यवस्थित एवं सुगम हो इस अवसर पर यातायात पुलिस बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रोहित कुमार बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)  विश्वदीपक त्रिपाठी समीक्षा बैठक में यातायात पुलिस बिलासपुर के तिफरा,सरकंडा, मंगला, कोतवाली, लिंक रोड के निरीक्षक  एवं सहायक उप निरीक्षक  उपस्थित रहे ।
जिनमें प्रभारी  अरविंद किशोर खलखो निरीक्षक , निरीक्षक  हेमंत टोप्पो , निरीक्षक  एस0 एक्का निरीक्षक, जी0आर0 बघेल निरीक्षक  सुनील कुमार, निरीक्षक  प्रमोद किस्पोट्टा सहायक उपनिरीक्षक  उमा शंकर पांडे,  मणिराम भगत,  अशोक पांडे  राम प्रताप यादव, जॉनसन खलखो,  संतोष सिंह  प्रकाश बाबू कुर्रे,  एस0एस0 ठाकुर,  कुंजराम, जगत  मनोज पांडे  सुरेश तोमर उपस्थित रहे।

More From Author

बिलासपुर पहुंची महामहिम राज्यपाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री का कांग्रेसी पार्षद एस साईं भास्कर ने हेलीपैड पर किया स्वागत, मुलाकात कर अपनी बात रखी

कॉलेज के वार्षिक उत्सव के बाद मिसाल बनी पूर्व छात्राओं ने सफाई की संभाली जिम्मेदारी, देखते ही देखते पूरे परिसर को कर दिया स्वच्छ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।