लड़की के प्रेम विवाह से दुखी मां,बाप व भाई ने की आत्महत्या, तीनो ने लगाई कुएं में छलांग तीनों के शव बरामद*

 शशि कोन्हेर

अभी तक आपने शादी ब्याह के मामले में सामाजिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए ऑनर किलिंग की खबरे पढ़ी होंगी | ऐसे मामलों में दूल्हा-दुल्हन की हत्या की खबरे गांहे-बगाहे सुर्ख़ियों में रहती है | लेकिन एक परिवार ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली , क्योकि उनकी बेटी ने अपनी बिरादरी की जगह दूसरे समाज के लड़के से शादी कर ली | मामला राजनांदगांव से लगे महाराष्ट्र के घोर नक्सल प्रभावित गढ़ाचिरोली का बताया जा रहा है। लव मैरिज पर आमदा लड़की को  इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा ना था कि उसके माता-पिता और छोटा भाई इससे नाराज होकर इतना बड़ा कदम उठा लेंगे | इस लड़की के मुताबिक परिवार को उसका विवाह नागवार गुजर रहा था | वो इस बात से वाकिफ थी , उसे इसका भी अंदाजा था कि देर सवेर परिवार उन्हें स्वीकार कर लेगा | लेकिन उसके प्रेम विवाह के बाद आई खबर से यह दंपत्ति हैरत में है | फ़िलहाल वे इस सामूहिक आत्महत्या को लेकर पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रख रहे है |
छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से बुरी खबर आ रही है | यहां एक 24 साल की लड़की ने दूसरे समाज के लड़के साथ शादी की तो लड़की के माता-पिता और भाई ने ऐसा कदम उठाया कि पूरा इलाका सदमे में आ गया | लड़की के माता-पिता और भाई ने एक साथ कुएं में कूदकर जान दे दी | यह घटना गड़चिरौली जिले की है | दरअसल यहां रविंद्र वरगंटीवार की बेटी का दूसरे कास्ट के लड़के से प्रेम संबंध था | लड़की ने अपने पिता से कहा कि उसी लड़के से शादी करनी है | लेकिन परिवार वालों को यह प्रेम विवाह मंजूर नहीं था , लिहाजा उन्होंने इस शादी के लिए इनकार कर दिया | इसके बाद बेटी प्रेम विवाह ही करने की बात कहते हुए शनिवार को घर से निकल गई | उसके घरवालों को जिसकी इस बात की जानकारी मिली उन्होंने एक के बाद एक कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!