70 साल के बुजुर्ग ने किया नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म, लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा

पाखंजुर
बिप्लब कुण्डू  

शहर में 70 साल के वृद्ध ने 12 साल की नाबालिग को डरा धमकाकर अपनी हवश का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार उदय नगरवार्ड के अटल आवास में एक वृद्ध द्वारा 12 साल की आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते सुलभ शौचालय में 70 वर्षीय वृद्ध को पकड़ा गया जिसे लोगो ने रंगे हाथो पकड़ा था, लेकिन मौका पाकर वहां से वह फरार हो गया था। मोहल्लेवासियों ने पुलिस को तत्काल सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते कुरूद व अभनपुर के बीच उसे पकड़ लिया। आरोपी बस से जबलपुर भागने के फिराक में था। देर रात आरोपी को पुलिस कांकेर थाना लेकर पहुंची। जिसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं घटना की जानकारी होते ही अटल आवास के साथ ही शहरवासियों में भी आक्रोश व्याप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार अटल आवास में रहने वाले आरोपी रामकुमार शर्मा उम्र 70 वर्ष ने अपने हवस की आग बुझाने वहां की 12 वर्षीय बच्ची को अपना शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि पीड़िता आरोपी के घर टीव्ही देखने जाया करती थी। जहां आरोपी पीड़िता से छेड़छाड़ किया करता था। जिसके बाद 7 फरवरी से 15 फरवरी एक सप्ताह तक पीड़ित बालिका से लगातार डरा-धमाकर दुष्कर्म करता रहा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376, 323, 506, 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है। कांकेर के थाना प्रभारी नरेशचंद दीवान ने बताया कि बच्ची के साथ सुलभ शौचालय में दुष्कर्म की घटना को अंजाम वृद्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!