
डेस्क
श्रीनगर वाले पंत प्रसिद्ध रागी सिंह भाई साहिब मनिंदर सिंह बिलासपुर दयालबंद गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत गुरुद्वारा दयालबंद प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ, कोषाध्यक्ष जगमोहन सिंह अरोड़ा, सचिव परमजीत सिंह सलूजा, हेड ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने मनोहर कीर्तन प्रस्तुत कर साध संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा दयालबंद में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जोगिंदर सिंह गंभीर त्रिलोचन सिंह अरोड़ा सुरजीत सिंह सलूजा अमरजीत सिंह छाबड़ा नरेंद्र सिंह गांधी गुरमेज सिंह छाबड़ा अजीत सिंह गंभीर भूपेंद्र सिंह गांधी नरेंद्र सिंह सलूजा चरणजीत सिंह दुआ मनदीप सिंह गंभीर कुलदीप सिंह गंभीर गुरदीप सिंह अजमानी राजेंद्र टुटेजा सहित बड़ी संख्या में साधु संगत उपस्थित रहे।
