भाजपा कार्यालय देवरी खुर्द में पंडित दीनदायाल उपाध्याय की पुण्यतिथि में शामिल हुए भाजपाई

बिलासपुर।पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा जयराम नगर गतौरा मंडल के तत्वावधान में देवरीखुर्द चौक स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इसके दौरान कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विचार रखते भाजपाइयों ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, हिंदुत्व एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। अंत्योदय से विकास का उनका सपना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की सरकार ने पूरा किया है। इससे गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने उनकी नीतियों को अपने ज्यादातर योजनाओं में उतारने का प्रयास किया है। इससे पहले जयरामनगर मंडल भाजपा के सभी मंडलों मे बूथ स्तर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। देवरीखुर्द भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित मंडल मंत्री राजू बैरागी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मिथलेश सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री अवधेस प्रसाद, यूवा मोर्चा कार्यकारणी सदस्य सूरज साहू , बूथ अध्यक्ष सुरजपाल सिंह , राजकुमार सिंह, माधव सिंह अभिलास आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संचालन सूरजपाल सिंह के द्धारा किया गया सभी पदाधिकारियों ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षशील जीवन के बारे में अभी को बताया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!