बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला मोर्चा को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सभी वर्गो के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनायें लागु की है। उसी तरह प्रमुख रूप से देश की बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना लागु की ताकि बच्चियों का भविष्य सुरक्षित रहे। उक्त बाते पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत् भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भाजपा कार्यालय करबला रोड में आयोजित सुकन्या समृद्धि योजना के तहत् खुलवाए गए खातों के वितरण के दौरान कही। श्री अग्रवाल ने कहा कि एक वो दौर था जब देश में महिलाओं को सिर्फ घरेलू उपयोग के लिए समझते थे बच्चियों को ज्यादा पढने भी नही दिया जाता था समाज में अनेक विकृति थी धीरे-धीरे लोगों की अवधारणा बदली बच्चियां पढने लगी, देश में भ्रण हत्याए तेजी से हो रही थी, इसे रोकने के लिए कानून बनया गया लेकिन भूण हत्या होती रही है, अगर किसी के यहॉ पैदा हो जाती तो अधिकांश लोग दुखी हो जाते लोगो को लडको के पैदा होने पर ज्यादा खुशी होती थी। समय धीरे-धीरे बदलता गया लोगो की सोच में भी परिवर्तन आने लगा इसके पीछे सामाजिक जन चेतना से ही संभव है। समाज में जब तक जन चेतना के माध्यम से लोगों को जागरूक नही करेंगे तब तक अनेक कुरूतियों को खत्म नही किया जा सकता। आज अब समय बदल चुका है महिलाए हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिला कर चल रही है। आज सबसे ज्यादा दहेज प्रथा के प्रकरण ज्यादा आते है। इसे भी सामाजिक जन चेतना से दूर किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इसलिए बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए 0 से 10 वर्ष तक के बच्चियों का सुकन्या समृद्धि योजना को लागु की इस योजना से देश भर में बच्चियों के खाते खोले जा रहे है। इस योजना के जन-जन तक पहुॅचाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान के तहत महिला मोर्चा की बहनों ने अपना योगदान दे रही है, इस कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस मौके पर श्री अग्रवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने खाते का वितरण किया।


बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान की प्रदेश प्रभारी आर विभा राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के बच्चियों के एवं महिलाओं के लिए अनेक योजनाए केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है जिसमे प्रमुख रूप से बच्चियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में 0 से 10 वर्ष तक के खाता खोलवाया जा रहा है जिसमें 15 वर्ष तक 250 रूपए हर माह जमा किया जाना सुनिश्चित है जो 18 वर्ष की आयु तक इस योजना से उच्च शिक्षा हेतु 50 प्रतिशत राशि दी जाएगी। विवाह में 21 वर्ष तक की आयु में इस योजना में टोटल जमा पैसे का इस योजना के तहत् 4 गुना ज्यादा पैसा दिया जाता है। श्रीमती विभा राव ने आग्रह किया कि भाजपा महिला मोर्चा की बहने ज्यादा से ज्यादा लोगों के घरों तक पहुॅचकर इस योजना का लाभ बच्चियों को दिलाने में अपनी महती भूमिका निभा रही है वे अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रही है, मोर्चा की बहनों को बधाई देती हूॅ।
इस मौके पर डॉक घर के अधिक्षक एच.आर. साहू ने इस योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर में मोर्चा की बहनों सक्रीयता के चलते इस योजना में गति प्राप्त हो रही है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना की जानकारी देने जन जागरण अभियान प्रचार प्रसार गांव-गांव तक किया जा रहा है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना के तहत् समृद्धि सुकन्या योजना के तहत महिला मोर्चा की बहने लगातार इस योजना में कार्य करते हुए बच्चियों के खाते खोलवा रहे है। श्रीमती चौकसे ने बताया कि महिला मोर्चा की बहने जनवरी माह में लगभग 400 से ज्यादा खाते खोलवा चुके है।
इस योजना में अपनी महती भूमिका निभाने वाली मोर्चा की बहनों का सम्मान भी किया गया जिसमें विभा गौरहा, प्रभा तिवारी, रूपाली गुप्ता, रेखा पाण्डेय, रामेश्वरी यादव, चंदना गोस्वामी, शोभा कश्यप, किरण सिंह, रजनी यादव, किरण सिंह, रीना गोस्वामी, अर्चना मल्लेवार, चंचल कुशवाहा, प्रमिला साहू, लोकेश्वरी राठौर, पूजा इंगोले, मीना विश्वकर्मा, सरीता कामडे, प्रियंका थामस, वंदना तिवारी, दुर्गेश नंदनी, ममता राई, मीनाक्षी बोमर्डे, अनिता दुबे, अंजना वर्मा, शकीना बेगम, पुष्पा तिवारी, कविता वर्मा को सराहनीय योगदान के लिए अमर अग्रवाल एवं रामदेव कुमावत ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। इस मौके पर कार्यक्रम की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन जयश्री चौकसे ने किया एवं आभार व्यक्त गायत्री साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!