
शशि मिश्रा
बिलासपुर। डबल पैसा दिलाने का झांसा देकर महिला से 4 लाख रुपए की ठगी करने वाले के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। तोरवा पुलिस के अनुसार, हेमूनगर निवासी आशा भागचंदानी की वर्ष 2024 से नवागढ़ निवासी गौरी शंकर दिवाकर से जान पहचान थी। उसने महिला को एक प्राइवेट कंपनी में पैसा लगाने पर 18 माह में पैसा डबल करके देने का लालच दिया। लालच में महिला ने उक्त कंपनी में 4 लाख रुपए ऑनलाइन जमा कर दी। 18 माह बाद डबल पैसा नहीं मिलने पर उन्होंने गौरी शंकर से संपर्क किया तो वह पैसा लौटाने के लिए घुमाने लगा। पुलिस ने गौरीशंकर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
