छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला सुरजपुर के ब्लॉक प्रेमनगर हेतु ब्लॉक संयोजक पद का चुनाव हुआ संपन्नदिलसाय मरपच्ची ब्लॉक संयोजक प्रेमनगर निर्वाचित,

राजधानी रिपोर्टर/ सौरभ साहू
जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।।

सूरजपुर/प्रेमनगर दिनांक 15.06.2026 को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फैडरेशन ब्लॉक इकाई प्रेमनगर के ब्लॉक संयोजक पद का चुनाव जनपद पंचायत प्रेमनगर के सभा कक्ष में कराया गया, जिसमें 15 मान्यता प्राप्त संगठनों ने भाग लिया जिसमें ब्लॉक संयोजक पद हेतु 04 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पेश किया जिसमें से दो उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया और दो उम्मीदवार के मध्य चुनाव कराया गया। जिसमें से दिल साय मरपच्ची जी को 10 वोट एवं पुष्पराज पाण्डेयजी को 05 वोट प्राप्त हुआ। इस प्रकार से ब्लॉक संयोजक दिलसाय मरपच्ची जी एवं सहसंयोजक पुष्पराज पांडे जी को बनाया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला संयोजक डॉ. आर. एस.सिंह एवं जिला पदाधिकारीगण से, मो.इकबाल अंसारी महासचिव एवं जिलाध्यक्ष प्रदेश लिपिक संघ , धीरेंद्र उपाध्याय प्रदेश महामंत्री, विजय साहू जिला अध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन ,मनीष दीपक साहू जिला अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, आदित्य शर्मा जी जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक संघ, राधे साहू फेडरेशन जिला मीडिया प्रभारी, नवल किशोर एवं विभिन्न संगठनों के ब्लॉक प्रमुख आदरणीय सतीश साहू सर जी ABO, प्रदीप कुमार सिंह मंडल संयोजक, ठाकुर सिंह कोर्राम जी, डीसी प्रसाद सोरी, सुरेंद्र सोरी ,सुमेर सिरसो, कासिम अंसारी ,अशोक उसेंडी, प्रतीक सिंह, खिलेंद्र वर्मा, सुनील कुमार थवाईत, कौशल्या सिंह टेकाम ,उमेश कुमार ठाकुर ,तनेश्वर सिंह, देवनाथ सिंह, नरेश्वर प्रसाद, नरेश कुमार पावले ,ओंकार सिंह पोर्ते रामचरण पंण्डों ,रामचरण साहू ,विजय कुमार साहू ,राम लल्लू साहू ,संतोष साहू ,शांतनु पांडे, ऋषि पांडे, विजय नारायण त्रिपाठी ,प्रवीण पांडे, महेंद्र शरण तिवारी, लाल देव टेकाम ,दिनेश कुमार अर्गल एवं समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे। दिल साय मरपच्ची जी को ब्लॉक संयोजक एवं पुष्पराज पांडे जी को ब्लॉक सहसंयोजक बनाने पर पूरे ब्लॉक के समस्त अधिकारी कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!