प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मीडिया संवाद में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बिलासपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विगत 12 वर्षो के सफर में विकास विश्वास जनकल्याण के रहे, उनकी सोच विचारधारा योजनाओं ने देश की दशा और दिशा बदल दी। जनमानस में प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति अटूट विश्वास की धारणा बनी, फलस्वरूप देश की राजनीति में भी आमूल चुल परिवर्तन हुए।
भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याण की योजनाओं से 100 प्रतिशत हितग्राहियों को सीधा लाभ मिला। आज यहां प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा आयोजित एक मीडिया संवाद में उक्त बातें कही। इसी जन-विश्वास की बदौलत आज एनडीए देश के 22 राज्यों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। वर्ष 2014 से 2024 तक जनता ने उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बना कर उन्हें देश की सेवा करने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि श्री मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहला काम पी.एम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर किए जो इस बात के सबूत है कि सरकार गरीब, किसान, युवा, महिलाओं के समग्र विकास के लिये संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार ने डीबीटी के माध्यम से सभी हितग्राहियों के खातों में सीधे पैसा भेज कर लाखो फर्जी लाभार्थियों को हटाया, फलस्वरूप 4.31 लाख करोड़ की राशि गलत हाथों में जाने से बच गये।
उप-मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा पूरी तरह मजबूत है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाईयों से यह साबित कर दिया है कि यह नया भारत है, जो चुप नहीं बैठता मुंहतोड़ जवाब देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह की प्रबल इच्छा शक्ति से आज देश नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है। आज देश में भ्रष्टाचार की राजनीति खत्म हो रही है और देश आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को सच करने में जुटा हुआ है। जनधन योजना में 58 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले गये और गरीब जनता भी बैंको के दरवाजे पहुॅचने लगे। करोना महामारी से लेकर अब तक देश की 81 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। उनके इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना में अभी तक 60 करोड़ से ज्यादा हेल्थ कार्ड बने है जिससे मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्के मकान दिये गये है। उज्जवला योजना के जरिये 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कलेक्शन देकर धुंए से आजादी दिलायी। उन्होंने कहा कि जलजीवन मिशन के अंतर्गत 16 करोड़ से ज्यादा घरों तक नलों से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा रही है। स्वच्छता अभियान और स्वच्छ भारत मिशन के तहत् 12 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण कर देश में स्वच्छता की एक नई क्रांति लाई गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने एक ओर जहाॅ युवा किसान महिलाओं व अन्य वर्गो का ध्यान रखा वहीं दूसरी ओर छोटे-छोटे व्यवसायियों रहेड़ी पटरी वालो के लिए पीएम स्वनिधि योजना से 74 लाख से ज्यादा लोगो को बिना किसी परेशानी के ऋष प्रदान किया। इसी प्रकार मुद्रा लोन योजना के अंर्तगत छोटे-छोटे काम धंधो के लिए बिना किसी गारंटी के 57 करोड़ से ज्यादा ऋण उपलब्ध कराये गयें है। पीएम विश्वकर्मा योजना से 30 लाख हितग्राहियों को लाभ पहुॅचाया गया। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को दिये जाने वाली कर्ज की सीमा 3 से बढ़ा कर अब 5 लाख कर दी गई है वहीं मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए आयकर की सीमा को 2 लाख से बढ़ा कर सीधे 12.75 लाख रूपये कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि देश की माता बहनों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने लखपति दीदी योजना से 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है। इसी प्रकार सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से 4.5 करोड़ से ज्यादा खाते खोले जा चुके है। देश की सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने सुरक्षा बलों में महिला 11000 कर दी गई है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक करोड़ से ज्यादा घरों में सोलर लगाये गये है।
उन्होंने कहा कि विकास एक सतत् प्रक्रिया है 2014 से 2016 तक की हमारी यह 12 वर्षो की यात्रा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। हमने सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भारत का जो संकल्प लिया था वह आज पूरी तरह साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का कहना है कि विकास हमारे लिये एक सतत् प्रक्रिया है 24 घंटे सात दिनों और 12 महीने चलने वाला मिशन है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2000 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की दूरदर्शी नींव रखी थी फलस्वरूप आज सभी ग्रामों में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। आज देश में 1.46 राष्ट्रीय राजमार्ग का जाल बिछा हुआ है, जबकि 2014 तक 91.287 कि.मी. सड़क थी। आज देश में प्रतिदिन 34 कि.मी. राष्ट्रीय राजमार्गो का निर्माण दुतगति से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में दुर्गम क्षेत्रों में भी विकास की गंगा बह रही है चिनाब ब्रिज, नया पंबन ब्रिज और अटल टनल देश के उत्कृष्ट इंजीनियरिंग की छाप है। इस परियोजनाओं से देश के विकास की गति को दिशा मिलेगी। श्री साव ने बताया कि देश में रेल्वे आधुनिकीकरण एक सपना था, किंतु आज 99.9 प्रतिशत विद्युतीकरण का कार्य ब्राड गेन्ज में पूर्ण हो चुका है। देश के 1337 से अधिक रेल्वे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत् विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। रेल्वे क्षेत्र में विकास की जो रफ्तार चल रही है व अकल्पनीय है। 164 वंदे भारत एक्सप्रेस देश के कोने कोने में दौड़ रही है। आज 26 से अधिक शहरों में मेट्रो नेट वर्क हो गया है। पहले देश में 74 हवाई अड्डे थे, लेकिन पिछले 12 वर्षो में 90 से अधिक हवाई अड्डो का निर्माण किया गया है।


मीडिया संवाद में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा सुशांत शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी केके शर्मा, मीडिया सहप्रभारी दुर्गेश पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!