विधायक सुशांत शुक्ला ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


बिलासपुर, 05 जून 2026/विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज शासकीय उद्यान रोपणी, सरकंडा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सार्थक होगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनुसुइया जागेंद्र कश्यप, श्री मोहित जायसवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया। कार्यक्रम में शासकीय उद्यान रोपणी, सरकंडा के उद्यान अधीक्षक श्री राकेश सेंडर, श्री श्रवण साहू तथा श्री शिव कुमार भास्कर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!