

बिलासपुर सकरी हाँफा में सिद्ध बघर्रा पाठ भगवान नृसिंह नाथ मंदिर में प्रत्येक गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठान रामायण के पश्चात संध्या प्रसाद भंडारा वितरण किया जाता हैं मंदिर के आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने बताया गुरुवार भगवान विष्णु के चौथे अवतार नृसिंह भगवान की आराधना से अखंड आशीर्वाद प्राप्त होता है और यह दिन विशेष रूप से शत्रुओं पर विजय, भय से मुक्ति और बुरी नजर नकारात्मक ऊर्जा के निवारण के लिए बहुत शुभ माना जाता है आचार्य जी ने बताया भगवान अपने भक्तों की हर विपत्ति से रक्षा करते हैं जीवन का सारा भय और मानसिक तनाव दूर करते है शत्रु बाधा का नाश एवं यदि आप विरोधियों या मुकदमों से परेशान हैं तो इनकी पूजा से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और
ग्रह दोष शांत होते हैं कुंडली में मंगल या सूर्य से संबंधित दोष दूर होते हैं एवं बुरी नज़र या तंत्र-मंत्र का प्रभाव एवं समृद्धि और आरोग्य से मुक्ति मिलती है गुरुवार को मंदिर में मानस भक्तों द्वारा श्री रामचरितमानस का पाठ एवं गायन अद्भुत और भक्तिमय से सम्पन्न हुआ इस संगीतमय आयोजन और मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति से सभी भक्त नृसिंह भगवान और श्रीराम की भक्ति में लीन होकर मंत्रमुग्ध हो गए धार्मिक मान्यताओं और आयोजनों में श्री रामचरितमानस का पाठ मानसिक शांति और समृद्धि प्रदान करता है महाआरती पश्चात भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को भक्ति भाव से धन्य कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किए इस आयोजन में सम्मिलित भक्तों में उपस्थित मानस प्रेमी पंडित रमेश अवस्थी पंडित संजय तिवारी पंडित शत्रुघ्न उपाध्याय पंडित रामकुमार उपाध्याय , राजेंद्र उपाध्याय,निधि दुबे, रोली दुबे, सोनल उपाध्याय, क्रियांश उपाध्याय, हेमाक्षी, प्रिया उपाध्याय, भेदी कैवर्त, रमेश उपाध्याय, वाची उपाध्याय भागवत प्रसाद साहू,माधव श्रीवास, रूपेंद्र सिंह , पंडित,किरण दुबे,भेदी कैवर्त, भागवत प्रसाद साहू, रामलाल कश्यप,राजेंद्र तिवारी,अवधेश गुप्ता,मकुंदा यादव,आदि समस्त भक्त उपस्थित रहे
