खनिजो के अवैध परिवहन पर 02 हाइवा 03 ट्रैक्टर ट्राली जप्त


कलेक्टर के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 02/06/2026 से 04/06/2026 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा तेंदुआ,कोटा, चोरभट्टी,कच्छार, लोफन्दी, सेंदरी, निरतु,कोनी, मंगला, हिर्री क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान कोटा क्षेत्र में खनिज गिट्टी का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया। मंगला,-शुभम विहार क्षेत्र में खनिज रेत का परिवहन करते 02 ट्रैक्टर ट्राली वाहनों को जप्त किया गया।कोनी क्षेत्र में खनिज रेत का परिवहन करते 01 ट्रैक्टर ट्राली वाहन को जप्त किया गया।हिर्री क्षेत्र में खनिज साधारण पत्थर का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया।इस प्रकार जप्त कुल 05 वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना कोनी,कोटा, हिर्री एंव सकरी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग,राजस्व विभाग व पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!