बिलासपुर के पूर्व महापौर और उनके बेटे पर बिल्डर के साथ मारपीट करने का आरोप, सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज

पूर्व कांग्रेसी मेयर और उसके बेटे पर बिल्डर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घायल बिल्डर ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पूरे घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

दरअसल रविवार को मिनोचा कॉलोनी समिति की बैठक हुई जिसमें कॉलोनी के गेट के खराब रास्ते की साफ सफाई और उसे व्यवस्थित करने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कॉलोनी के लोगो ने मिलकर रास्ते को बारिश से पहले ठीक करने की बात कही। सभी कॉलोनी के लोग गेट के पास पहुंचे । उसी समय बिलासपुर के पूर्व महापौर राजेश पांडे अपने बेटे राहुल पांडे के साथ घर से बाहर निकले। लोगों ने उनसे कॉलोनी के गेट पर काम कराने का निवेदन किया।

इस दौरान कुछ लोगों ने मनोचा कॉलोनी के गेट पर काम कराने का विरोध किया। इन लोगों ने अपने-अपने रास्ते का इस्तेमाल करने की बात कही। लोग इस मामले में समाधान की उम्मीद से पूर्व महापौर से निवेदन करने लगे। इसी दौरान अचानक राजेश पांडे और उनका बेटा भड़क गये, जिन्होंने कॉलोनी में रहने वाले बिलड़ी अमित शर्मा से गाली गलौज की और रास्ते में लेट कर रास्ते को रोकने का भी प्रयास किया। पीड़ित का कहना है कि उनके साथ मारपीट की गई है और जान से मारने की धमकी भी दी गई है। अमित शर्मा ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने राजेश पांडे और उनके बेटे राहुल पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है । वहीं इस घटना के बाद कॉलोनी में दहशत है । पूर्व महापौर राजेश पांडे अपने उग्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं जो बहुत तेज तेज बात करते हैं और अक्सर लोगों से झगड़ पड़ते हैं। इधर इस पूरे घटना का वीडियो भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!