सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई के अस्वस्थ होने की सूचना पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, हर संभव सहायता का दिया भरोसा,,,,,

संवाददाता/ सौरभ साहू
दिनांक 30/05/2026,
अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।।

रायपुर, 30 मई 2026/ छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं पद्मविभूषण से सम्मानित लोक कला की महान साधिका तीजन बाई के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री, विष्णु देव साय के निर्देश पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, राजेश अग्रवाल ने तत्काल अपने सहयोगी को एम्स, रायपुर भेजकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने दूरभाष के माध्यम से तीजन बाई के परिजनों से भी चर्चा की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि राज्य शासन उनकी चिकित्सा और आवश्यक सहायता के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने वाली तीजन बाई प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं। एम्स रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और चिकित्सक लगातार स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।
कैबिनेट मंत्री, राजेश अग्रवाल ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी विलक्षण कला, सशक्त प्रस्तुति और लोक परंपरा के संरक्षण के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने ईश्वर से तीजन बाई के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की मंगलकामना करते हुए कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!