रंगदारी कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में रंगदारी कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पेण्ड्रा निवासी आशीष केशरी ने थाना हिर्री पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देकर पैसों की उगाही की जा रही थी। आवेदन के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत बीएनएस की धारा 308(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक डी.आर. टंडन के निर्देशन में थाना प्रभारी हिर्री ने विशेष टीम गठित की।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अश्वनी कुमार साहू (35 वर्ष) निवासी ग्राम केशला, थाना बिल्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने 19 मई 2026 को पेण्ड्रीडीह चौक में रंगदारी और धमकी देने की घटना स्वीकार कर ली।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 24 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!