

ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता भी जब्त किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 215/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) और 109(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
मामले में मोहतरा निवासी 19 वर्षीय आयुष बरगाह ने 20 अप्रैल 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 19 अप्रैल की रात तालाब स्थित शिव मंदिर के पास रूपेश मेहर और उसके साथियों ने उसके पिता राजेश बरगाह पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस को प्राप्त बेडहेड टिकट में घायल राजेश बरगाह के सिर में गंभीर चोट की पुष्टि होने के बाद मामले में हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 109(2) जोड़ी गई। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मारपीट की घटना स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता जब्त करते हुए आरोपी दीपक मेहर (24 वर्ष) और अन्नू ध्रुव (20 वर्ष), दोनों निवासी मोहतरा, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर सहित दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया।
पूरे मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उपनिरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, आरक्षक अर्जुन जांगड़े और आरक्षक मुकेश दिव्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
