

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के ग्राम हॉफा में बघर्रा पाठ नृसिंह भगवान में प्रत्येक गुरुवार को भक्तिमय वातावरण रहता है, जहाँ प्रभु नृसिंह के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा है। यहाँ के नियमित साप्ताहिक गुरुवार को आयोजन मानस प्रेमी भक्त गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित इस महाकाव्य को श्रद्धापूर्वक, शुद्धता से और रामायण की महिमा में गाते हैं मंदिर के मुख्य पुजारी अचार्य धनेश उपाध्याय जी ने बताया श्री रामचरितमानस पाठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना नृसिंह चालीसा और श्रीरामजी के आह्वान के साथ भक्तिमय वातावरण में हुआ यह आयोजन साप्ताहिक धार्मिक अनुष्ठानों का एक प्रमुख हिस्सा है।यह आयोजन सामूहिक भक्ति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है,पाठ की पूर्णाहुति के बाद भव्य आरती की गई और प्रसाद भंडारा का वितरण किया गया कार्यक्रम में प्रमुख पाठकों भक्तों में रमेश अवस्थी जी, संजय तिवारी, माघव श्रीवास, राजेंद्र तिवारी, अवधेश गुप्ता, भागवत प्रसाद साहू ,रामलाल कश्यप , डॉ महेंद्र दुबे, शत्रुघन उपाध्याय, रामकुमार उपाध्याय, राजेंद्र उपाध्याय, महेश उपाध्याय ,रमेश उपाध्याय, सोनल उपाध्याय, निधि दुबे, रोली दुबे, क्रियांश उपाध्याय, सहित स्थानीय निवासियों ने कथा का रसास्वादन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागीदार बने
