

के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी चंद्रहास घृतलहरे (36) के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 3 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लावर नलपारा में अवैध शराब बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार के नेतृत्व में टीम ने रेड कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
