
शशि मिश्रा
बिलासपुर
व्यापार में डबल पैसा कमाने का झांसा देकर शहर के व्यापारियों से 3 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले दो भाइयों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, विनोबा नगर निवासी व्यापारी विनय कुमार गुप्ता पिता नंदलाल गुप्ता 63 साल से वर्ष 2024 में अशोक डिडवानी, उसके भाई रोहित डिडवानी ने उनसे मुलाकात की। दोनों ने श्री गुप्ता को मनिहारी के व्यापारी में डबल पैसा कमाने का झांसा दिया गया। मोटी रकम कमाने के लालच में आकर पैसा लगाने लगे। शुरूआत में दोनों भाई उन्हें डबल राशि देने लगे। उसके बाद उन्हें अधिक रकम लगाने पर अधिक लाभ होने का लालच दिया गया। श्री गुप्ता उनके झांसे में आकर अलग अलग किस्तों मे दोनों भाइयों को 3 करोड़ रुपए दे दिए। उसके बाद उन्हें मुनाफा की राशि नहीं मिल रही थी। मुनाफा की राशि मांगने पर दोनों भाई कई तरह के बहानेबाजी कर घुमाने लगे। श्री गुप्ता ने उनसे अपना मूलधन 3 करोड़ रुपए लौटाने के लिए कहा तो दोनों भाई मुकर गए। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद श्री गुप्ता की रिपोर्ट पर दोनों भाईयों के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है।
