नृत्य, संगीत एवं कविता के माध्यम से बंग साहित्य ने मनाया कविगुरु का जन्मोत्सव


निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन बिलासपुर शाखा द्वारा बांगला 25 बैसाख के अवसर पर रामकृष्ण मंदिर सभा भवन हेमू नगर में आयोजित कार्यक्रम में कविगुरु रविन्द्र नाथ ठाकुर को नृत्य, संगीत, कविता पाठ एवं नाटक के माध्यम से श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कविगुरु का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गण, सचिव एवं सदस्यों सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अध्यक्ष अजय गांगुली एवं उपाध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सभी के द्वारा कविगुरु के प्रतिकृति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में कविगुरु रविन्द्र नाथ ठाकुर के जीवन के कुछ पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को बताया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ सोमा लाहिड़ी मल्लिक द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थागत संगीत मोदेर गरोब मोदेर आशा से हुई। एकल संगीत की प्रस्तुतियां निहार रंजन मल्लिक, अचिन्त्य कुमार बोस, स्वागता चौधरी, श्रावणी दत्त, प्रबाल मुखर्जी, तुहिन चटर्जी, अनिता गोलदार, शोभा विश्वास, अर्निमा पाल, पृथा सरकार, डा सोमा, चन्दना मित्रा, बीथिका मंडल, रीता राय, सौरभ चक्रवर्ती, मल्लिका सरकार, पिऊ प्रिया विश्वास, सुजीत मित्रा, स्वीटी विश्वास, द्वारा तथा कोरस संगीत की प्रस्तुति मौसमी चक्रवर्ती, रेखा दास, स्वास्तिका विश्वास एवं उमा दास, असित दास, रुपा राहा, रेबा चौधरी, तपती मौईत्रा द्वारा किया गया। तबला संगत जय डे ने किया।

कविता पाठ राजा दासगुप्ता, दीपिका विश्वास, रुपा राहा द्वारा तथा नृत्य की प्रस्तुतियां जयश्री भट्टाचार्य एवं अर्निमा पाल द्वारा किया गया। एकांकी नाटक की प्रस्तुति असित बरन दास द्वारा की गई। तपती मोइत्रा द्वारा सिन्थेसाइजर पर संगीत वादन किया गया। कार्यक्रम में अरूप बैरागी, सपन कुमार राय, एस एन चटर्जी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!