
बिलासपुर। शहर के तालापारा, मिनीबस्ती और मसानगंज क्षेत्र में अशांति फैलाने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ सिविल लाईन पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में लगातार मिल रही शिकायतों और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी क्षेत्र में अशांति फैलाने और आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लोगों ने राहत महसूस की है।
नाम आरोपीगण :-
- राज कुर्रे पिता विजय पाल कुर्रे उम्र 21 वर्ष निवासी घोड़ादान स्कूल के पास थाना तारबाहर बिलासपुर
- दीपक कोसले पिता छोटेलाल कोसले उम्र 35 वर्ष निवासी मंगला धुरीपारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर
- दक्ष इंगोले पिता स्व. गुलाबी इंगोले उम्र 18 वर्ष निवासी घोड़ादान स्कूल के पास थाना तारबाहर बिलासपुर
- सोनू सिंह राजपूत पिता अशोक राजपूत उम्र 36 वर्ष निवासी महर्षि यूनिवर्सिटी गेट के सामने मंगला बिलासपुर
- अमित जांगड़े उर्फ दादु पिता स्व. सुदामा जांगड़े उम्र 21 वर्ष निवासी मिनीबस्ती बड़े जैतखंब के पास जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर
- विकास टंडन पिता दरबारी लाल टंडन उम्र 19 वर्ष निवासी मिनीबस्ती बड़े जैतखंब के पास जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर
