
बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत पिकनिक मनाने गए युवकों के बीच खाना परोसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर हमला कर दिया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 मई 2026 को चूचुहियापारा निवासी हरीश महिलांगे अपने साथियों के साथ चिल्हाटी स्थित लीलागर नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद सावन साव उर्फ पोल्टू पिता गणेश साव निवासी चूचुहियापारा के साथ विवाद हो गया।
बताया गया कि खाना कम परोसने की बात को लेकर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने हरीश महिलांगे के साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 660/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सावन साव उर्फ पोल्टू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज
