

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बंगाली समाज द्वारा कवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती “25 बैशाख” के अवसर पर तोरवा स्थित बांग्ला भवन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत कवि गुरु के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान वक्ताओं ने रवींद्रनाथ ठाकुर के साहित्य, संस्कृति और समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष पल्लव घोष तथा प्रदेश सलाहकार अचिंत कुमार बोस ने संबोधित करते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया।
कार्यक्रम में गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिसमें कलाकारों ने रवींद्र संगीत प्रस्तुत कर माहौल को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव पार्थो चक्रवर्ती, डॉ. अनूप विश्वास, महासचिव नारायण चंद्र देव, महिला विंग की अध्यक्ष पूर्ति धर, महासचिव कल्पना डे, उपाध्यक्ष अरुंधति मुखर्जी, प्रोनोति बारिक, सचिव राखी गुहा, रूपा रहा, अल्पना मजूमदार, आरती शर्मा, दीक्षिता शर्मा, जूलिका अधिकारी, उज्ज्वल अधिकारी, मिता मालिक, मनीष साहू, सब्यसाची मालिक, संजय चटर्जी, सीनू राव सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

