

बिलासपुर। बंगाल में आज भाजपा की सरकार बन गई। बिलासपुर शहर से भी शुभेंदु अधिकारी के भाजपा नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे। प्रदेश भाजपा के कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने बंगाल चुनाव में चाकधा वेस्ट बंगाल से भाजपा उम्मीदवार बंकिम चंद्र घोष के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था और यहां चुनावी रणनीति भी बनाई थी। भाजपा के बंकिम चंद्र घोष ने टीएमसी के उम्मीदवार को 36945 वोटो से हराया और एक तरफा जीत हासिल किया। बंकिम चंद्र घोष के विधायक निर्वाचित होने पर अमरजीत सिंह दुआ ने उन्हें बधाई दी है आज बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और बंकिम चंद्र घोष के विधायक निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव संगठन मंत्री पवन साय बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में अमरजीत सिंह दुआ ने बंगाल में जाकर चुनाव प्रचार किया था और पहली बार यहां भाजपा सरकार बनी है। उन्होंने कहा है कि बंगाल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। यहां भी जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। और अब यहां विकास दिखाई देगा शांति और चैन से लोग यहां रह सकेंगे। अब यहां घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने सीएम व सभी भाजपा विधायकों को बधाई दी है। इस अवसर पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता प्रितोष डे, मुक्ता मंडल, प्रिया ब्रदा दत्ता, सुधांशु भौमिक, कल्याण शाहा, सायंन कांशाबनिक , अनूप घोष विकास पाल, जुई डे, पपिया सिंगा राय, राखी भट्टाचार्य, प्रियो, बत्रा दत्ता, प्रियो दोष दत्ता, के अलावा काफीसंख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
