
शशि मिश्रा

बिलासपुर। शहर के जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित रानी फैंसी स्टोर में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग स्टोर की पहली मंजिल पर लगी, जहां बड़ी मात्रा में रखा फैंसी और सजावटी सामान देखते ही देखते इसकी चपेट में आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टोर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
घटना में पहली मंजिल पर रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग से हुए नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो
